Dark Mode
अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

छीपाबडौद - बारां . वन विभाग छीपाबडौद ने की कार्यवाही उप वन संरक्षक बारां के दिशा निर्देश में क्षेत्रीय वन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को अवैध खनन खनन कर पत्थर चिंगारी का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त किये। जिनको राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 32, 33 व 41,42 के तहत कार्यवाही कर राजतहवील में रखा गया । लेखराज सहरिया वनरक्षक ने बताया कि कार्यवाही के दौरान गस्ती दल रेंज छीपाबडौद में लेखराज सहरिया , बलराम सहरिया वनरक्षक, जितेंद्र कुमार वनरक्षक, भगवान सिंह, लोकेश कुमार, रिंकू मीणा, एवं होमगार्ड के जवान शामिल रहे। वही कार्यवाही करते हुए शंभू दयाल पुत्र रामकल्याण योगी निवासी अजनावर व सोनू पुत्र केदार लाल मीणा निवासी केलखेड़ी के ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!