अवैध बजरी भरी दो ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
- कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही
सवाई माधोपुर। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा,COCT शहर उदय सिंह मीणा के सुपरविजन में कोतवाली थाना अधिकारी हरलाल सिंह मीणा के नेतृत्व में अवैध बजरी परिवहन को लेकर एक बड़ी कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया।कोतवाली थाना अधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता एवं उच्च अधिकारियों के सुपरविजन के बाद कोतवाली पुलिस की एक टीम गठित कर अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करती हुए दो अलग अलग जगहों मदन की तड़ी के पीछे राजविहार कॉलोनी एवं गंभीरा रोड से बजरी परिवहन करते हुए बजरी से भरी दो ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की गई ओर ट्रेक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया।कोतवाली थाना अधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि दोनों ट्रेक्टर ट्रॉली चालकों को गिरफ्तार किया गया हे फिलहाल पुलिस की जांच जारी हे।कोतवाली थाना अधिकारी ने कहा कि कोतवाली थाना पुलिस लगातार अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।