दिनदहाड़े चोरी की वारदात दो अज्ञात महिलाओं ने चोरी किए ढाई लाख
डीडवाना। शहर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात का एक मामला सामने आया है।जहां शहर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अंदर एक युवक के बैग से ढाई लाख रुपए चोरी किए गए है ।आपको बता दे की एक युवक अपने बैंक खाते में ढाई लाख रुपए जमा करने के लिए बैंक में आया था। इस दौरान दो अज्ञात महिलाएं भी बैंक में घुसी जिसमें से एक महिला ने युवक को अपनी बातों में लगाकर पैसे जमा कराने की पर्ची भरवाने लगी। वहीं दूसरी औरत ने वारदात को अंजाम दिया दूसरी औरत ने ढाई लाख रूपए निकाल कर मौके से भाग गई वहीं उसके पीछे उसकी साथी भी फरार हो गई। वहीं जब युवक को चोरी की वारदात का पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची सीसीटीवी फुटेज देखे सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात महिला चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। सरदारपुरा कला निवासी अजहरुद्दीन के साथ यह चोरी के वारदात हुई है जहां पर दो अज्ञात महिलाओं के द्वारा युवक के ढाई लाख रुपए चोरी किए गए हैं।