Dark Mode
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

 
तारानगर . तारानगर के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव गलगट्टी के पास हुये सड़क हादसे में गांव पुनरास के दो युवकों की मौत हो गई।  घटना कि सूचना पाकर भालेरी पुलिस थाने के हैड काँस्टेबल प्रताप मय टीम मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल प्रताप ने बताया कि गांव पुनरास का दाताराम पुत्र प्रताप धाणक उम्र 24 साल व विनोद पुत्र सांवरमल धाणक उम्र 18 साल बाइक से भालेरी काम कर लौटते समय गांव गलगटी के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!