Dark Mode
अवैध हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

बहरोड़़। पुलिस ने वाहनों की चैकिंग दौरान अवैध हथियार के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। नीमराना थाना क्षेत्र के गांव माजरी कलां के रहने वाले सुशील यादव और सरुंड थाना क्षेत्र के गांव चुरी के रहने वाले कपिल यादव को पुलिस ने एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि पुलिस नेशनल हाईवे संख्या 48 पर गांव गूंती के पास गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोटपूतली की तरफ से एक बगैर नंबर की सीडी डीलक्स बाइक आई। जिस पर दो युवक बैठे हुए थे। उसकी तलाशी ली गई। जिसमें सुशील यादव (22) पुत्र जयसिंह यादव के पास देशी पिस्टल और कपिल यादव (20) पुत्र यादराम यादव के पास से जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए सुशील यादव के खिलाफ नीमराना थाने में तीन संगीन मामले चल रहे हैं। जिसमें मारपीट करने, राहगीरों के साथ लूटपाट करने हत्या का प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!