Dark Mode
अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में उदयपुर को मिला गौरव

अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में उदयपुर को मिला गौरव

  • उदयपुर की पुलिस अधिकारी चेतना भाटी को हिंदी काव्य रत्न सम्मान

उदयपुर। हिन्दी दिवस के अवसर पर नेपाल की पवित्र भूमि लुंबिनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रचना के लिए उदयपुर की पुलिस अधिकारी मती चेतना भाटी को हिंदी काव्य रत्न मानद उपाधि सम्मान प्रदान किया गया।

विभिन्न देशों से रही 6742 महिला पुरुष रचनाकारों की सहभागिता
नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, देवनागरी लिपि के सरंक्षण, हिंदी भाषा को नेपाल भारत की मैत्री भाषा बनाने तथा हिंदी के रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्वेश्य से प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा ऑनलाइन आयोजित की गई। कविता में नेपाल, भारत, कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया तथा तंजानिया से 6742 महिला पुरुष रचनाकारों की सहभागिता रही है। सहभागिता व्यक्त करने वालों में 16 बर्ष के बालकों से लेकर 75 बर्ष के वयोवृद्ध रचनाकार रहे हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी तथा निजी कार्यालयों के बड़े बड़े पद के अधिकारी तथा राजनीतिक दल के नेताओं की सहभागिता रही है। उत्कृष्ट रचना के आधार पर 675 रचनाकारों का चयन किया गया जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर ष् हिंदी काव्य रत्न ष् मानद उपाधि सम्मान से तथा 25 नवोदित रचनाकारों को ष् काव्य सम्मान ष् से सम्मानित किया गया है। जिसमें उदयपुर की पुलिस अधिकारी मती चेतना भाटी को हिंदी काव्य रत्न सम्मान का गौरव मिला।
हिंदी दिवस के अवसर पर संस्था अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - हिंदी विश्व भाषा बन चुकी है। हिंदी भाषा को बोलने में जितना आनन्द आता है उतना ही सरल है इसे बोलना। सभी को अपनी मातृभाषा को अपनी प्राथमिकता में रखनी चाहिए। उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं के साथ सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। प्रतिभागी छत्तीसगढ़ के मुंगेली से थानू राम साहू ने संस्था का आभार जताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!