उदयपुर की जनसंख्या अनुसंधान केन्द्र की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धोलीपाल का किया निरीक्षण
हनुमानगढ़। बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर शनिवार 18 मार्च को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) धोलीपाल का निरीक्षण करने पहुंची। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन उदयपुर की जनसंख्या अनुसंधान केन्द्र की टीम ने चिकित्सालय की तमाम व्यवस्थाएं देखी। जनसंख्या अनुसंधान केन्द्र डॉ. धीरज मेघवाल व सदस्य डॉ. सुरेश कुमार भावरिया ने चिकित्सालय में उपचाराधीन रोगियों से मुलाकात की एवं वार्ड की स्थिति की भी जानकारी ली। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. अरविन्द ने बताया कि डॉ. धीरज मेघवाल व डॉ. सुरेश कुमार भावरिया ने वार्ड का निरीक्षण कर कांउटर पर रोगियों को दी जाने वाली पर्ची व दवाइयों के बारे में जानकारी लेने के साथ-साथ दवा वितरण केन्द्र, टीकाकरण काउंटर व दवा स्टोर रूम का निरीक्षण किया। साथ ही लैब में विभिन्न प्रकार की जांचों एवं नमुना संग्रहण केन्द्र आदि के बारे में जानकारी ली। टीम ने रोगियों के फीडबैक के आधार पर जानकारी लेने के साथ चिकित्सालय के लेबर रूम, वार्ड, इमरजेंसी, ओपीडी, आईपीडी, निशुल्क दवा वितरण, स्टोर रूम, टीकाकरण स्टोर आदि सहित चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। संस्थान की व्यवस्थाओं से टीम संतुष्ट दिखी। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. अरविन्द, राहुल कुमार (ब्लॉक ऑफिस हनुमानगढ़), डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. वत्सला चैधरी, नर्सिंग अधिकारी रमेश कुमार, नर्सिंग अधिकारी विनोद कुमार, नर्सिंग अधिकारी मती गीता हुड्डा, नर्सिंग अधिकारी मती हरप्रीत कौर, नर्सिंग अधिकारी मती सुमन नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट मती गीता, लेब टैक्निश्यिन, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मती शारदा, आशा सुपरवाईजर मती सरोज, मती पप्पी देवी, आरिफ, अब्दुल सतार, विक्रम कुमार, दलीप कुमार, मती लक्ष्मी आदि समस्त स्टाफ मौके पर मौजूद मिले।