Dark Mode
पन्नीवाली के उदयपाल को मिला रिहायशी पट्टे का लाभ

पन्नीवाली के उदयपाल को मिला रिहायशी पट्टे का लाभ

श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है। श्रीगंगानगर जिले के गिरदावर सर्किल लालगढ़ में शनिवार को ग्राम उत्थान शिविर आयोजित हुआ। आयोजित शिविर में श्री उदयपाल पुत्र श्री ओम प्रकाश निवासी 9 एलएलजी ग्राम पंचायत पन्नीवाली तहसील सादुलशहर ने रिहायशी पट्टे के लिए आवेदन किया। शिविर में ही ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए श्री उदयपाल को आवासीय पट्टा जारी किया। इस पर लाभार्थी द्वारा राजस्थान सरकार और माननीय मुख्यमन्त्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!