Dark Mode
वर्षा ऋतु के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का यूआईटी सचिव ने किया निरीक्षण

वर्षा ऋतु के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का यूआईटी सचिव ने किया निरीक्षण

  • गुणवत्तापूर्ण तथा शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश

भीलवाड़ा। जिला कलक्टर नमित मेहता से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में नगर विकास न्यास सचिव ललित गोयल ने शनिवार को नगर विकास न्यास की तकनीकी टीम के साथ शहर की मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का मौका निरीक्षण किया।

न्याय सचिव ललित गोयल ने गौरव पथ अजमेर रोड़, प्रगति पथ चित्तौड़ रोड पुर रोड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यास की तकनीकी टीम को शहर की सड़कों की गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान न्यास के तकनीकी अधिकारी सहायक अभियंता अरविंद व्यास, राम प्रसाद जाट, रविंद्र कुशवाहा, कनिष्ठ अभियंता रुचि अग्रवाल रोहित चौबीसा, विशाल सिंह, किशोर इसरानी, खुर्रम आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!