Dark Mode
उजास फिजियोथेरेपी व रिहेबिलिटेशन सेंटर का टोंक में शुभारंभ

उजास फिजियोथेरेपी व रिहेबिलिटेशन सेंटर का टोंक में शुभारंभ

टोंक। उजास फिजियोथेरेपी व रिहैबिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ रविवार को टोंक में किया गया। फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञ डॉक्टर धनराज गुर्जर अब टोंक उजास फिजियोथैरेपी सेंटर पर इसे जुड़े लोगों का स्थाई समाधान करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में डॉक्टर धनराज गुर्जर ने बताया कि आजकल व्यस्त जीवन, गलत जीवन शैली एवं गलत खान-पान की वजह से हर परिवार में नसों से संबंधित नर्व दर्द, साइटिका, जोड़ों के दर्द, शारीरिक अकडऩ मांसपेशियों में दर्द आदि बीमारियों ने घेर रखा है, इन सब बीमारियों का फिजियोथैरेपी ही स्थाई निराकरण है। इसी उद्देश्य को लेकर सभी तकनीकी से युक्त उजास फिजियोथैरेपी सेंटर की शुरुआत टोंक में की गई है। डॉक्टर धनराज गुर्जर ने बताया कि फिजियोथेरेपी से संबंधित जागरूकता फैलाना भी हमारा उद्देश्य रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इन बीमारियों का स्थाई समाधान पहुंचे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!