रातोंरात रूसी क्षेत्र पर यूक्रेन ने किया विफल ड्रोन हमला, मॉस्को ने लगाया आरोप
मास्को, रायटर। रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन दोनों देशों के बीच जंग अभी भी जारी है। इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यूक्रेन पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, मंत्रालय ने यूक्रेन पर दो दक्षिणी रूसी क्षेत्रों में नागरिक बुनियादी ढांचे के लक्ष्यों के खिलाफ रातोंरात ड्रोन हमले शुरू करने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन ये हमले विफल रहे।
यूक्रेनी अधिकारियों ने दी कोई प्रतिक्रिया
हालांकि यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से इस आरोप पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'रातों रात, कीव अधिकारियों ने क्रास्नोडार और आदिगिया क्षेत्रों में नागरिक बुनियादी सुविधाओं पर हमला करने के लिए मानव रहित हवाई वाहनों का उपयोग करने का प्रयास किया।'
एंटी ड्रोन ने हमले को किया विफल
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के ड्रोन-रोधी रक्षा प्रणालियों ने हमलों को विफल कर दिया था, जिससे ड्रोन रास्ते से भटक गए और किसी भी नुकसान को अंजाम देने में विफल रहे। बयान में आगे कहा गया कि दोनों ड्रोनों ने नियंत्रण खो दिया और अपने उड़ान पथ से भटक गए।