सार्वजनिक अस्पताल में रह रहे उमा पांडे को मिली जान से मारने की धमकी , पुलिस कर रही है तहकीकात
बिरला सार्वजनिक अस्पताल पिलानी कर्मचारी के मकान का ताला तोड़े जाने पर अस्पताल के निर्देशक व सीएमओ पर हुआ केस दर्ज
पिलानी . बिरला सार्वजनिक अस्पताल के कैंपस में रह रहे कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मकान का ताला तोड़ने वह घसीट कर मकान से बाहर निकालने पर अस्पताल के निर्देशक मधुसूदन मालाणी, सीएमओ आरके जैन पर पिलानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया परिवादी ने थाने में शिकायत की कि मुझे मकान से घसीट कर बाहर निकाला गया व जान से मारने की धमकी दी जा रही है एवंम मकान में मेरा रखा बेशकीमती सामान कपड़े, गहने,नकदी रुपए, आभूषण निर्देशक के आदेश पर बिरला सार्वजनिक अस्पताल के कर्मचारियों ने कब्जे में ले लिया ।अस्पताल के निर्देशक मधुसूदन मालाणी की हठधर्मिता अभद्र व्यवहार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है अस्पताल से लगभग 30 व्यक्तियों को नौकरी से निष्कासित कर दिया गया जो व्यक्ति गरीब एवं मध्यम श्रेणी के सुपर सफाई कर्मचारी , ड्राइवर, रसोईया, सुरक्षा कृमि ,चौकीदार,का कार्य करते थे अस्पताल निर्देशक सीएमओ एवं कर्मचारियों पर जान से मारने की धमकी देने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है अब देखना है कि नर और नारायण की परिभाषा बोलने वाले असामाजिक तत्वों का व्यवहार कैसा रहता है या फिर हाथी के दांत खाने के अलग दिखाने के अलग होते हैं ठीक उसी तरह मधुसुदन मालाणी पिलानी के लिए दिन प्रतिदिन कलंकित होता जा रहा है। पिलानी वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रुथला ने अस्पताल के ट्रस्टीयों एवं श्री युक्त यश बिरलाजी को पत्र लिखकर वर्तमान स्थिति में सुधार की मांग की है समय रहते हुए सुनवाई नहीं की गई तो दुष्परिणाम होना सुनिश्चित है।