नवलगढ क्लब की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
नवलगढ़ . राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देषानुसार नवलगढ क्लब (नगरपालिका के सामने ) की नई कार्यकारिणी वर्ष 2023-24 का साधारण सभा में सर्वसम्मति से गठन किया गया। अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सुपौत्र रावल मदनसिंहजी उपाध्यक्ष मोहनलाल चूड़ीवाल सचिव डाॅ दयाषंकर जांगिड कोषाध्यक्ष एडवोकेट अष्विनी कुमार महर्षि व सदस्य पृथ्वीसिंह, ध्रुपदसिहं व प्रोफेंसर मोतीचंद मालू को बनाया गया है। यह समिति दो साल तक काम करेगी। क्लब सचिव डाॅ दयाषंकर जांगिड ने बताया कि सर्व प्रथम संस्था की जमीन पर हुये अतिक्रमण को उपजिला कलेक्टर द्वारा हटाया जायेगा। इसके पश्चात क्लब का सोसायटी से रजिस्ट्रेषन करवाया जायेगा। क्लब की टूटी फूटी दिवारों को पुर्ननिर्माण किया जायेगा। चाहरदीवारी बनाकर क्लब की सुरक्षा की जायेगी व बाद में क्लब के उदेष्यों के अनुसार कार्य किये जायेंगे।
ज्ञात रहे करीब 35 वर्षो से क्लब के स्वामित्व का न्यायालयों में मुकदमा चल रहा था। हाल ही में राजस्थान न्यायालय में लोक अदालत में दोनो पक्षों ने सौहार्दपूर्ण समझौता कर इसको क्लब की ही सम्पति माना है व क्लब को सुचारू रूप से चलाने के लिये राजीनाम कर लिया जो हर्ष का विषय है।