Dark Mode
लावारिश महिला प्रभूजी को भेजा अपना घर आश्रम बझेरा

लावारिश महिला प्रभूजी को भेजा अपना घर आश्रम बझेरा

भुसावर .  उपखण्ड के गांव झारौटी के जंगलों में लावारिश अवस्था में घूम रही एक महिला को स्थानीय समिति द्वारा पुलिस की मदद से अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में भेजा। अपना घर सेवा समिति भुसावर पदाधिकारी सीमा भारती लवली ने बताया गॉव झारौटी के जंगलों में एक  लावारिश अवस्था में महिला के घूमने की सूचना सरपंच प्रत्तिनिधि कैलास मीना ने दी। सूचना मिलने पर वे स्वयं समिति अध्यक्ष मनीराम धाकड़, सोमप्रकाश शर्मा, अशोक सेवक, भाग चंद मीना आदि के साथ मौके पर पहुंची और उन महिला प्रभुजी से जानकारी लेनी चाही। लेकिन महिला कोई जबाब नही दे पायी और रोने लगी।  जिसके बाद उक्त महिला प्रभु को समिति सदस्य खेरली मोड़ पुलिस चौकी लेकर आये और उन्हें खाना खिलाया। उसके बाद लावारिश महिला को पुलिस की मदद से एम्बूलेंस द्वारा अपनाघर आश्रम बझेरा, भरतपुर भेज दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। जानकारी के अनुसार उक्त महिला प्रभुजी गर्भवती है। जो पिछले दो-तीन दिन से जंगल मे घूम रही थी। जिन्हें झारौटी सरपंच अपने साथ घर ले आई और स्थानीय समिति से सम्पर्क किया। जिससे उन्हें अपनाघर आश्रम बझेरा भेज दिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!