Dark Mode
बेकाबू कार ने स्कूटी सवार महिला को उछाला,केईएम रोड़ पर हुआ हादसा

बेकाबू कार ने स्कूटी सवार महिला को उछाला,केईएम रोड़ पर हुआ हादसा

बीकानेर। शहर की कईएम रोड़ पर बुधवार की सुबह हुए हादसे में बेकाबू रफ्तार में आई कार ने एक स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार कर उछाल दिया। हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग छूटा। जानकारी के अनुसार पीडि़ता को गंभीर हालात में पीबीएम होस्पीटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि बुधवार सुबह हुई इस घटना का पता गुरूवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडिय़ों के बाद हुआ। जानकारी के अनुसार बी सेठिया गली निवासी इंदिरा भाटी हमेशा की तरह सुबह स्कूटी से मंदिर जा रही थी। जैसे ही महिला गली से निकलकर केईएम रोड पर आई, पीछे से कोटगेट की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की महिला उछलते हुए पहले कार के बोनट पर गिरी। फिर 10 फीट दूर जाकर सड़क पर औंधे मुंह गिर गई। इधर, कार ड्राइवर टक्कर मारने के बाद रुकने की बजाय मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला का पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हादसे में घायल हुए इंदिरा भाटी की बेटी हिमानी भाटी ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार कार का पता लगाया जा रहा है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!