Dark Mode
बेकाबू SUV ने 8 साल के मासूम को कुचला, मौत

बेकाबू SUV ने 8 साल के मासूम को कुचला, मौत

बाड़मेर। SUV बेकाबू होकर पहले सड़क के किनारे खड़ी 3 कारों और एक बाइक से टकराई। इसके बाद पैदल जा रहे 3 लोगों को कुचलती हुई सड़क किनारे रुक गई। पास ही में शादी समारोह चल रहा था, धमाके की आवाज सुन लोग वहां पहुंचे तो सड़क का मंजर देख कोहराम मच गया। हादसे में पैदल जा रहे 8 साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर घायल हैं। घटना बाड़मेर धोरीमन्ना थानान्तर्गत लुखू दूदू गांव की दोपहर 2 बजे की है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर उनका इलाज चल रहा है। एक गंभीर घायल को बाड़मेर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!