Dark Mode
 मेगा हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार

 मेगा हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार

 
रतनगढ़ । मेगा हाइवे पर सुजानगढ़ सड़क मार्ग पर आज शुक्रवार उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज गति से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। पलटी खाते समय कार की चपेट में पैदल चल रही एक महिला तथा होटल पर बैठकर नाश्ता कर रहा एक ट्रक का खलासी आ गया। घटना में घायल हुए दोनों जनों को युवा कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका रतनगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने ट्रक के खलासी को हायर सेंटर रैफर कर दिया। मामले के अनुसार महाराष्ट्र से ट्रक में फाइबर भरकर पंजाब के डबवाली निवासी सनप्रीत अपने खलासी 18 वर्षीय पारस के साथ पंजाब जा रहा था। रात की नींद होने के कारण सनप्रीत ट्रक को मेगा हाइवे पर एस्सार पेट्रोल पंप के पास खड़ा करके सो गया तथा खलासी पारस होटल पर नहाधोकर नाश्ता कर रहा था। वहीं स्थानीय वार्ड संख्या 22 निवासी 50 वर्षीय इंदिरा देवी प्रजापत अपने खेत जा रही थी। इसी दौरान संगम चौराहे से सुजानगढ़ की ओर जा रही एक कार तेज गति से आई, जो अनियंत्रित होकर पलटी खा गई तथा महिला को टक्कर मारते हुए फिल्मी स्टाइल में हवा में उछलकर ट्रक खलासी पारस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई तथा घायल महिला व ट्रक खलासी को युवा कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!