Dark Mode
क्रॉस मीटर रीडिंग वेरिफिकेशन अभियान के तहत होगी रीडिंग की जांच,

क्रॉस मीटर रीडिंग वेरिफिकेशन अभियान के तहत होगी रीडिंग की जांच,

दोषी पाए जाने वाले मीटर रीडर पर होगी सख्त कार्यवाही


उदयपुर । अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एन. एस. निर्वाण ने सभी अधिशासी अभियन्ताओं को उनके क्षेत्रों में क्रॉस मीटर रीडिंग करने के निर्देश दिए है। क्रॉस मीटर रीडिंग अभियान के दौरान जो भी मीटर रीडर दोषी पाया जाता है, उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
प्रबंध निदेशक निर्वाण ने सभी अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देश दिए कि वे क्रॉस मीटर रीडिंग वेरिफिकेशन के लिए एक टीम बनाकर क्रॉस मीटर रीडिंग वेरिफिकेशन का कार्य जल्द से जल्द शुरू करना सुनिश्चित करे। शुरुआत में जिन फीडरों में लॉसेज अधिक है उन क्षेत्रों के मीटर्स की शत-प्रतिशत जांच कराए। इस दौरान अधिकारी सुनिश्चित करे कि जो भी कर्मचारी क्रॉस मीटर रीडिंग वेरिफिकेशन करने जा रहा है वह हर मीटर की रीडिंग की मोबाइल से फ़ोटो जरूर कैप्चर करे।
जांच के दौरान अगर मीटर रीडिंग में अंतर पाया जाता है तो संबंधित मीटर रीडर के विरुद्ध निगम नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। प्रबंध निदेशक ने कहा कि मीटर रीडिंग में गड़बड़ी करना गंभीर अपराध है। इसलिए अगर कोई कर्मचारी इसमें लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। श्री निर्वाण ने बताया कि इस अभियान का मकसद मीटर रीडर द्वारा ली जा रही मीटर रीडिंग की जांच के साथ साथ उपभोक्ताओं को सही बिजली का उपलब्ध करवाना है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!