सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र तखतगढ़ के जनप्रतिनिधि व पार्षदों ने जयपुर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। पार्षद धनराज मेवाड़ा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त संगठन महासचिव ललित तनुवाला से शिष्टाचार कर उनका माल्यार्पण कर मीठा मुंह कराकर बधाई दी। इस दौरान संगठन महासचिव वाला ने पार्षद अनराज मेवाड़ा और सूरज वाल्मीकि का धन्यवाद अर्पित किया। मुलाकात के दौरान सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली और आगामी विधानसभा चुनावों में राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता को धरातल पर आमजन के कार्यों के लिए लगने और गरीब मजदूर किसान युवा बेरोजगारों के साथ में कंधे से कंधा मिलाने के लिए आग्रह किया गया।