Dark Mode
नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत बुधवार को 5 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन

नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत बुधवार को 5 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन

बाड़मेर। लोकसभा आम चुनाव-2024 की नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत बुधवार को रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष 5 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। रिटर्निंग अधिकारी निशान्त जैन ने बताया कि नाम निर्देशन प्राप्ति की प्रक्रिया के तहत बुधवार को श्री उम्मेदा राम ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से 2 नाम निर्देशन पत्र, श्री लीला राम ने बहुजन समाज पार्टी से 1 नाम निर्देशन पत्र, श्री रायमल, श्री सकूर खां और श्री नेमीचंद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 1-1 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 4 अप्रेल, 2024 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय (न्यायालय कक्ष, जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बाड़मेर) में स्वीकार किए जाएंगे। वही 5 अप्रेल, 2024 को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 8 अप्रेल, 2024 तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!