संगठन के कार्यक्रम को समझकर जुड़े भविष्य तय करता- त्यागी
सीकर। भारत की जनवादी नौजवान सभा राजस्थान का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शहीद कानाराम नगर जैन भवन धोद में शुरू हुआ शिविर का प्रारंभ डीवाईएफआई राज्य अध्यक्ष सत्यजीत भीचर ने झंडारोहण किया इस अवसर पर किसान आंदोलन में शहीद किसानों सांप्रदायिक दंगों में प्राकृतिक आपदा में देश की रक्षा करने वाले शहीदों किसानों युवाओं के रोजगार को लेकर आंदोलन में अपनी कुर्बानी देने वाले साथियों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई इसके बाद उद्घाटन सत्र डीवाईएफआई प्रदेशाध्यक्ष सत्यजीत भींचर की अध्यक्षता में हुआ।
जिसमे स्वागत समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रामरतन बगडिय़ा,सचिव आबिद हुसैन स्वागत समिति के सदस्य धोद के पूर्व सरपंच सुल्तान खोखर ने राजस्थान के अनेक जिलों से पधारे प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए डीवाईएफआई राज्य कमेटी द्वारा प्रशिक्षण शिविर धोद में करवाने पर आभार व्यक्त किया स्वागत समिति सचिव आबिद हुसैन ने बताया कि 16 17 और 18 मई 2023 को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चलेगा जिसमें राजस्थान के चयनित 150 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
शिविर के प्रथम सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष डीवाईएफआई के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी ने संगठन का कार्यक्रम वह संविधान विषय पर व्याख्यान दिया त्यागी ने कहा कि युवाओं को सभी राजनीतिक दल सामाजिक धार्मिक तथा अलगाववादी संगठन जुडऩा चाहते हैं इसके लिए प्रत्येक संगठन की अपनी कार्यशैली है सांप्रदायिक संगठन युवाओं को धर्मांधता से प्रभावित कर व राजनीतिक दलों को सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर जोड़ते हैं जातिवादी सामाजिक संगठन अपनी जातीय संस्था की रक्षा के नाम पर युवाओं को जोड़ते हैं,17 मई को शिविर के दूसरे सत्र में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों व युवाओं के काम पर व्याख्यान देंगे तीसरे सत्र में दोपहर को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय स्वयं सचिव लेखक बादल सरोज पहचान की राजनीति और चुनौतियां विषय पर व्याख्यान देंगे