बेरोजगार कला शिक्षकों ने शिक्षा मन्त्री दिलावर को सौंपा ज्ञापन
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। बेरोजगार कला शिक्षक अभ्यार्थियों के प्रतिनिधिमण्डल ने कला शिक्षा (चित्रकला व संगीत) के द्वितीय व तृतीय श्रेणी के पद सृजित कर भर्ती करने की मांगों को लेकर में शिक्षा मन्त्री मदन दिलावर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिछली सरकार ने 5 वर्ष से भर्ती को रोक रखा है, जिसे शुरू करवाने की मंाग पर मन्त्री ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में प्रदीप जोनवल, नित्यानन्द महावर एवं महेश गुर्जर आदि कलाकार मौजूद थे।