उदयपुर आरएनटी मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालयों में निर्बाध चिकित्सा सेवाएं जारी
उदयपुर । रवीन्द्र नाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालयों में समस्त संकाय सदस्य एवं चिकित्सा अधिकारियों ने अपनी नियमित सेवायें दी।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विपीन माथुर ने बताया कि महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालयों में बहिरंग विभाग के सभी मरीजों को सामान्य रूप से सेवाएं प्रदान की गई और भर्ती मरीजों, आईसीयू, पीआईसीयू में भी नियमित सेवायें दी जा रही है। केवल इलेक्टिव सर्जरी को कुछ समय के लिए स्थगित की गई जबकि इमरजेन्सी सर्जरी नियमित रूप से की जा रही है। पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय उदयपुर में आज 21 सिजेरियन ऑपरेशन हुए, साथ ही राज्य सरकार द्वारा दी गई स्वीकृति के क्रम में 99 जूनियर रेजीडेन्ट की भर्ती कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 49 रेजीडेन्ट चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं पूर्ववत दी।