Dark Mode
केन्द्रीय बजट टोंक एंव किसानो के लिए निराशाजनक : अकबर खान

केन्द्रीय बजट टोंक एंव किसानो के लिए निराशाजनक : अकबर खान

  • रेल की मांग भी पूरी नही होने से टोंक वासियों मेें रोष

टोंक। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये केन्द्रीय बजट को किसान नेेताओं ने निराशाजनक बताते हुये इसे किसान एंव मजदूरो के हितो पर कुठाराघात वाला बजट बताया हैे। अध्यक्ष, रेल लाओ संघर्ष समिति एंव अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है की आज केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है इसमें टोंक की वर्षो पुरानी रेल की मांग पर कुछ भी नही बताकर एक बार फिर केंद्र सरकार ने टोंक जिले के साथ छलावा किया है। उन्होने कहा कि वहीं दुसरी और केन्द्र के बजट में किसानों की भी अनदेखी की गई है, जहा देश का किसान बजट सुनते ही निराश हुआ है। उन्होने कहा कि किसानो की सालो से एमएसपी गारंटी कानून बनाने को लेकर मांग के बाद भी केन्द्र सरकार का रवैया किसानों के खिलाफ ही रहा है, जिससे किसानों को इस बजट से केवल निराशा ही हाथ लगी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने कहा कि यदि टोंक की वर्षों पुरानी रेल की मांग को केन्द्र के पूरक बजट में शामिल नहीं किया गया तो इसका ख़ामियाज़ा केंद्र सरकार को आने वाले चुनाव में उठाना पड़ेगा। इसी प्रकार किसान महापंचायत के युुवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी कानून बनाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नही होना निराशाजनक है। उन्होने कहा कि जिस प्रकार उद्योगपतियों का पूर्व बजटों में कर्ज माफ किया था, उसी प्रकार किसानों का कर्ज भी एनपीए(कर्ज माफी) होना चाहिए था। उन्होनेे कहा कि किसानों की ऋण मुक्ति के लिए उपाय भी नही कर किसानों के संघर्ष को नजरंदाज किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!