Dark Mode
केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौङ ने किए नागणेची माता के दर्शन

केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौङ ने किए नागणेची माता के दर्शन

कल्याणपुर। कल्याणपुर के नांगणेशी माता मंदिर मे शुक्रवार को देव दर्शन को लेकर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ नागाणा धाम पहुंचे। इस दौरान मंत्री राठौड़ ने नागणेची माता मंदिर में धोक लगाकर पूजा अर्चना कर देश प्रदेश से खुशहाली की कामना की गई। मंदिर ट्रस्ट की ओर से उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह का साफा माला पहनाकर स्वागत सम्मान अभिनंदन भी किया गया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष व कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा द्वारा मंत्री राठौड़ को मंदिर में चल रहे नवीन निर्माण कार्य का जायजा भी करवाया गया। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नागाणा धाम लंबे समय बाद आया हूं और मेरे मन की इच्छा थी 5 वर्षों के बाद आज नागणेची माता के दर्शन कर खुशहाली की कामना की है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भव्यतम दिव्यतम मंदिर का निर्माण हो रहा है। आने वाले समय में यह मंदिर और बेहतरीन बनेगा और दर्शनार्थियों के लिए बेहतरीन सुविधा उपलब्ध होगी।

उद्योग जगत को और बढ़ावा देंगे:- मंत्री
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए उद्योगों को लेकर कहा कि आने वाले समय में जो 5 साल में उद्योगों को लेकर विकास ने हुआ है। वह दो वर्षों में कार्य बेहतर कर देंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उद्योग जगत को और अत्यधिक बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु,पूर्व प्रधान हरीसिंह उमरलाई,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत,पार्षद रोहित पी राजेश जैन,राजा भण्डारी,खेताराम प्रजापत, करनाराम पटेल,निखिल अवस्थी आदि उपस्थित थे। वही नागाणा धाम से वापसी आगमन के समय कल्याणपुर मे व्यापारीयो एंव ग्रामीणो दारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!