केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जोधपुर आएंगे
फलोदी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जोधपुर में शक्ति केन्द्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेगे। जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने बताया कि आज केन्द्रीय मंत्री अमित शाह जोधपुर प्रवास पर रहेगे एवं शक्ति केन्द्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष के सम्मलेन को सम्बोधित करेगे। उन्होने कहां कि उक्त सम्मेलन में शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा के दायित्वाधीन पदाधिकारी शामिल होगे।
उक्त सम्मेलन जोधपुर में रखा गया है। उक्त बैठक में विधायक पब्बाराम विष्नोई, रतन मेघवाल, विक्रमादित्यसिंह, सुखराम जाणी, ओम बोहरा, मदन पालीवाल, सुरेन्द्रसिंह देणोक, सुनिल कुमार बुरड़, महेश पालीवाल, स्वामी बालकृष्ण, शिवकुमार व्यास, हरनारायण पालीवाल, नवलकिशोर शर्मा, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, भगवानाराम विश्नोई, रवि पालीवाल, माती पालीवाल, अशोकसिंह राजपुरोहित, आनंद कड़ेला एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।