Dark Mode
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

 
सोजत। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जब जब विश्व में भारत पर गर्व करने के क्षण आएं तब तब विपक्षी दलों ने क्षुद्र मानसिकता का परिचय दिया चाहें वह संसद के उद्घाटन का हों या फिर सर्जिकल या एयर स्ट्राइक का हों प्रधानमंत्री मोदी ने 9 वर्षों में भारत को जिस बुलंदियों तक पहुंचाया वो सभी के लिए गौरव का विषय है उन्होंने अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट के बीच सुलह को लेकर कहा कि चाहें कितने भी पंक्चर निकाल लो कारी लगा दों अब कुछ नहीं होने वाला है गहलोत के अराजकता पूर्ण शासन को लेकर जनता आजीज आ गई है तथा इस बार प्रचंड बहुमत से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कौन होंगा के प्रश्न पर कहा कि पार्टी इसका निर्णय करेंगी।वें जोधपुर से प्रधानमंत्री मोदी की सभा में भाग लेने अजमेर जाते समय सोजत में पूर्व काबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!