Dark Mode
सोमवार को लखासर टोल महापड़ाव पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,

सोमवार को लखासर टोल महापड़ाव पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,


  संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर क्षेत्र टोलफ्री करने का दिया पूर्ण आश्वाशन ,धरना जारी



बीकानेर। लखासर टोल मुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार को धरने के तीसरे दिन धरना स्थल पर महापड़ाव डाला, जिसमें काफी अधिक संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर  केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर समिति के सदस्यों से वार्ता की तथा आश्वासन दिया की कल ही जिला कलेक्टर व संबंधित अधिकारियों से बात करके प्रस्तावित क्षेत्र टोल मुक्त्त कियें जायेंगे।
लखासर टोल मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक युवा नेता मांगीलाल गोदारा ने बताया कि मंत्री जी ने कहा है कि वे टोल प्रशासन की जा रही वसूली असंगत है कल ही संबंधित अधिकारियों से बैठक हैं जिसमें लखासर टोल के 20 किलोमीटर क्षेत्र को टोलफ्री किया जाएगा । सोमवार को धरने पर बीकानेर देहात भाजपा पूर्व अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, हेमनाथ जाखड़, सुनिल तावणिया, औशो  जिझासु,शेरूणा सरपंच प्रतिनिधि भरत सिंह राठौड़, तोलाराम जाखड़, विवेक माचरा, श्रवण सारस्वत, पूर्व सरपंच पोमाराम नायक, पुनरासर सरपंच प्रकाश नाथ, भागिरथ सिंह झंझेऊ,जगदीश गोदारा, कुनणाराम सारस्वत, सुरेन्द्र स्वामी, भंवरलाल खिलेरी, भागुनाथ , मेघाराम दुसारणा, लाल चन्द हेमासर, श्रवण सोनी भोजास, पेमाराम कुलडिया मणकरासर, रामनिवास सुडसर आदि ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!