केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम ने लिया सभा स्थल का जायजा
बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 8 जुलाई को देश के पीएम मोदी के बीकानेर दौरे को लेकर सभा स्थल का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए मेघवाल ने बताया अपने बीकानेर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री केन्द्रीय सरकार द्वारा कराऐ गऐ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री जी बीकानेर के नजदीक ग्रीन एक्सप्रेस हाई वे के समीप नौरंगदेसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल के साथ संपत पारीक, महावीर चारण, किशन गोदारा, कोजूराम सारस्वत, मोहन पूनिया, राजकुमार पारीक उपस्थित रहे।