केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत आज
दौसा . भाजपा मीडिया प्रभारी व जिला संयोजक दौसा दीपक जोशी ने बताया कि दौसा जिले में केंद्रीय मंत्री प्रवास के कार्यक्रम के तहत 21 जून को केंद्रीय मंत्री, संजीव बालियान,( मत्स्य पालन पशुपालन व डेयरी मंत्रालय) भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा व सांसद श्रीमती जसकौर मीणा के निर्धारित कार्यक्रमों में 21 जून को प्रातः 6.30 बजे योगा दिवस कार्यक्रम नांगल राजावतान मीणा हाईकोर्ट पर साथ में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा, सांसद राज्यसभा व जसकौर मीणा सांसद दौसा,, मौजूद रहेंगे। प्रातः 10:00 सर्किट हाउस दौसा पर प्रेस वार्ता कर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान केंद्र सरकार की उपलब्धियां व योजनाएं पर बात रखेंगे। प्रातः 11:00 सर्किट हाउस दौसा पर सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्तियों से संवाद कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकर्ता से विचार साझा करेंगे। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान 21 जून को दोपहर 12:00 वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन व टिफिन बैठक बांदीकुई के कृष्णा रिसोर्ट पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। दोपहर 2:30 बजे महुआ में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा कार्यकर्ता से संवाद करेंगे। व साथ ही दौसा जिले के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी यो से भी संवाद स्थापित करेंगे। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के दोसा जिला प्रवास कार्यक्रम क्रम में सभी निर्धारित कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा, सांसद राज्यसभा किरोड़ी लाल मीणा, सांसद जसकौर मीणा व भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी शक्ति केंद्र प्रमुख मोर्चा प्रकोष्ठ समस्त पदाधिकारी जनप्रतिनिधि बुथ अध्यक्ष,बुथ के सक्रिय कार्यकर्ता सहित आमजन मौजुद रहेंगे।