Dark Mode
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने शहर में किया पैदल मार्च

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने शहर में किया पैदल मार्च

जोधपुर। भाजपा प्रत्याशियों अतुल भंसाली, देवेन्द्र जोशी व प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़ के सर्मथन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने आज शाम शहर में पैदल मार्च किया। उनके साथ सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास सहित कई जनप्रतिनधि थे। पैदल मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। जालोरी गेट से रवाना हुए। इस पैदल मार्च में शहर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली एवं सूरसागर प्रत्याशी देवेंद्र जोशी के अलावा दो दिन पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच सहित, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, महापौर वनिता सेठ, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री लक्ष्मी चन्द धारीवाल, अशोक व्यास, नथमल पालीवाल, माधो सिंह परिहार, महेंद्र छंगानी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव जैन, हंसराज प्रजापत सहित कार्यकर्ता शामिल थे। शेखावत का यह पैदल मार्च शहर के भीतरी भाग से कुमारियों का कुआं, खांडा फलसा, सर्राफा बाजार, कंदोई बाजार से होते हुए घंटाघर जाकर सम्पन्न हुआ। इस बीच शेखावत, भंसाली एवं जोशी का जगह जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!