Dark Mode
कपड़े की थैली मेरी सहेली' अभियान को केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सराहा 

कपड़े की थैली मेरी सहेली' अभियान को केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सराहा 

 
 
फलोदी .  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा पूर्व सांसद नारायणलाल पंचारिया, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई,विधायक पब्बाराम विश्नोई, महंतभगवान दास सहित अनेक राजनेताओं व समाज सेवकों के बीच महावीर इंटरनेशनल के  'कपड़े की थैली मेरी सहेली' अभियान के तहत जन जागृति के कार्यक्रम चलाया गया। महावीर इंटरनेशनल फलोदी केंद्र के अध्यक्ष हेमचंद शर्मा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों व पत्रकार बंधुओं से निवेदन किया ' कपड़े की थैली मेरी सहेली' अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें। जिससे की सभी लोग प्लास्टिक की थैली के स्थान पर कपड़े की थैली का उपयोग प्रारंभ कर देवें।  महावीर इंटरनेशनल संस्थापक अध्यक्ष  शिवकुमार व्यास ने बताया कि संस्था योजनाबद्ध रूप से कपड़े की थैली को लोगों के प्रति दिन सब्जी व फल खरीदने के कार्य में स्थापित करना चाहता है। महावीर इंटरनेशनल के पर्यावरण संरक्षण प्रोजेक्ट के अंतरराष्ट्रीय निदेशक रविंद्र कुमार जैन, मुकेश कोठारी विकास नाहटा व देवेंद्र वैद सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!