केंद्रीय मंत्री शेखावत करेंगे राजकीय अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण
फलोदी- राजकीय जिला अस्पताल फलोदी में स्थापित 1 करोड 70 लाख की लागत की सिटी स्कैन मशीन एवम मय हॉल का लोकार्पण केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवम सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा 12 मई को किया जाएगा। राजकीय जिला चिकित्सालय फलोदी में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की संकल्प " जहाँ बीमार वही उपचार " से प्रेरित होकर नवनिर्मित सी टी स्केन इकाई का भवन एव मशीन का लोकार्पण
माननीय श्री गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सांसद जोधपुर) के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इस गरिमामय समारोह में श्री अरुण लखानी( विश्वराज समूह), (उधोजक समाजसेवी भामाशाह) ,श्री पब्बाराम विश्नोई विधायक फलौदी, श्री हिमांशु गुप्ता( जिला कलेक्टर), श्री हेमचंद जे पुरोहित चेरिटेबल ट्रस्ट के श्री चैनसुख जी पुरोहित, श्री संदीप काबरा (निदेशक ए बी एम एम माहेश्वरी रिलीफ फाउंडेशन) की गरिमामयी उपस्थिति में दिनाँक 12 मई 2023 को किया जाएगा। जानकारी अनुसार नोडल सहयोगी ए बी एम एम माहेश्वरी रिलीफ फाउंडेशन एवम सी एस आर सहयोग विश्वराज समूह,1.25 करोड़ तथा हेमचंद जे पुरोहित चेरिटेबल ट्रस्ट फलोदी 40 लाख के सहयोग से कुल लागत 1.70 के लगभग राशि से इस सिटी स्कैन सेंटर व मशीन को लगाया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, अस्पताल पीएमओ डॉ प्रेम प्रकाश सुथार सहित समस्त स्टाफ व भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहेंगे।