Dark Mode
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-  इंदिरा गांधी मदर ऑफ इंडिया

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले- इंदिरा गांधी मदर ऑफ इंडिया

त्रिशूर। केरल से भाजपा के पहले सांसद और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया बताया है। साथ ही केरल के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों कांग्रेस के के. करुणाकरण और लेफ्ट के ईके नयनार को अपना राजनीतिक गुरु कहा।

गोपी 12 जून को पुन्नकुन्नम स्थित करुणाकरण के स्मारक स्थल मुरली मंदिरम गए थे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को मैं मदर ऑफ इंडिया मानता हूं। गोपी ने मीडिया से कहा- मैं अपने राजनीतिक गुरु को श्रद्धांजलि देने आया हूं। वो एक साहसी मुख्यमंत्री थे। उनके दौरे का कोई राजनीतिक अर्थ न निकाला जाए।

गोपी त्रिशूर से BJP के सांसद हैं। उन्होंने यहां से CPI के सुनील कुमार को 75 हजार वोटों से हराया है। दिलचस्प बात यह है कि इसी सीट से करुणाकरण के बेटे के. मुरलीधरन भी चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि वे तीसरे स्थान पर रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!