केंद्रीय मंत्री का सूरतगढ़ पहुंचने पर हुआ स्वागत
सूरतगढ़ . केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का सूरतगढ़ पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री 2 दिन के हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर दौरे पर सूरतगढ़ पहुंचे। जिला उपाध्यक्ष शरणपाल मान, नगरमंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, भाजपा नेता सुभाष गुप्ता, विनोद सारस्वत, प्रेम सिंह राठौड़, ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया ।रेलवे स्टेशन से रवाना होकर मंत्री नेशनल सीड कॉरपोरेशन के गेस्ट हाउस में पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हनुमानगढ़ में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहां से सूरतगढ़ के लिए रवाना हुए। जहां पर रात्रि विश्राम के पश्चात 28 अप्रैल को श्रीगंगानगर में होने वाले जनाक्रोश महा घेराव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से श्रीगंगानगर जाएंगे।