Dark Mode
जनवादी महिला समिति का अनूठा प्रदर्शन

जनवादी महिला समिति का अनूठा प्रदर्शन

गैस सिलेण्डर का माल्यापर्ण,चुल्हे की उतारी आरती


बीकानेर। गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से बीकानेर कलेक्ट्रेट परिसर में अनूठा विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने गैस सिलेण्डर का माल्यापर्ण किया और गैस चुल्हे के अगरबत्ती कर आरती उतारी। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति राज्य महासचिव डॉ सीमा जैन
की अगुवाई में प्रदर्शन के लिये पहुंची महिलाओ ने मंहगाई पर हायतौबा मचाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर डॉ.सीमा जैन ने कहा कि मंहगाई के आलम में रसोई गैस सिलेण्डरों के दाम बढ़ा रही मोदी सरकार देश की जनता पर कुठाराघात कर रही है। सिलेण्डरों के लगातार दामों में बढ़ोतरी के साथ जनता का जीना बेहाल हो गया है। गरीब महिलाएं सिलेंडर भरवाने में असमर्थ है। महिलाओं ने कलक्टरी में घंटे तक धरना लगाकर चूल्हे पर रोटी बनाकर खुद खाई और दूसरों को भी खिलाई प्रदर्शन का नेतृत्व हसीना, शांति, उर्मिला, रमजानी, मोनिका, सुगरा, मुन्नी, खातून, विमला, लक्ष्मी पाल, बिस्मिल्लाह समेत अनेक महिलाएं शामिल थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!