Dark Mode
संयुक्त मोर्चा सम्मलेन आज

संयुक्त मोर्चा सम्मलेन आज

ब्यावर .भाजपा अजमेर देहात अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे  संयुक्त मोर्चा सम्मेलन दिनाँक 14 जून को दोपहर 4 बजे केशव नैन ब्यावर मे आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर ने  साजसज्जा व्यवस्था की जिम्मेदारी राकेश नरूका, रामेश्वर गहलोत, दीपक चौहान, गोलू पहलवान, रोशन तुनगरिया, विपिन गुजराती और भोजन व्यवस्था नवल मुरारका, बुधराज शर्मा, जितेंद्र कावडिया, दिलीप बाबेल, और पंजीयन व्यवस्था बृजकिशोर शर्मा, जितेंद्र सोनी, तिलोक तालेपा, हेमन्त चंदेल तथा स्टेज व्यवस्था विजय दगदी, यज्ञेश शर्मा, दिलीप शर्मा, प्रकाश सोयल, सत्येंद्र यादव, शिव प्रकाश सामरिया एवं स्वागत सत्कार रवि चौहान, प्रमोद शर्मा, राजेश्वरी यादव, लीला रावत, कंचन रावत, बुलबुल प्रजापति एवं सुरक्षा व्यवस्था मुकेश घांवरी, रणबीर सिह व विकांत सिह रावत को जिम्मेदारी दी।महाराणा प्रताप मंडल महामंत्री सन्तोष जाग्रत ने बताया की संयुक्त मोर्चा सम्मलेन मे अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतडा और प्रदेश से अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल मार्गदर्शन मिलेगा।
इस कार्यक्रम में ब्यावर विधानसभा के सभी भाजपा मण्डल के कार्यकर्ता भाग लेंगें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!