यूनिवर्सल हुमन राइट्स काउंसिल ने किया जवानों का सम्मान
सवाई माधोपुर। मानवाधिकार संगठन यूनिवर्सल ह्यूमन राइटस काउंसिल सवाई माधोपुर ने आज राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न पुलिस थानों में अधिकारियों एवं जवान भाइयों को तिलक लगाकर एवं माला पहना कर एवं मुंह मीठा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।मानटउन थाना में सी आई सुनील कुमार ,एवं एसआई अमर सिंह का माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कर राजस्थान पुलिस दिवस की बधाई एवं शुभकामाएं दी। इस अवसर पर सभी पुलिस भाइयों का सम्मान किया गया । सम्मान कि इसी कड़ी में महिला पुलिस थाना मे सी आई चंचल शर्मा एवं समस्त स्टाफ का पुष्प भेट कर बधाई एंव शुभकामना दी । इसी कड़ी में कोतवाली मैं सभी अधिकारियों एवं पुलिस भाइयों का सम्मान किया गया । संगठन जिला अध्यक्ष कैलाश सिसोदिया ने उनके स्वस्थ रहने ,सदा सुखी रहने की कामना की ।मानवाधिकार संगठन मानवाधिकार संरक्षण अपराध नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करता आ रहा है । बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागृत करने उनका मनोबल बढ़ाने हेतु समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करता है । वर्षा के समय में विभिन्न सरकारी कार्यालयों सार्वजनिक क्षेत्रों पर वृक्षारोपण का का कार्य भी करता है ।
मानटाउन थाना पुलिस लाइन स्थित जिला परिवहन कंट्रोलर कार्यालय व जिले में तैनात कई स्थानों पर पुलिस भाईयो का माला पहनाकर फूल भेंट कर मिठाई खिलाकर सम्मान किया इसके पीछे संगठन की सोच यह रही कि मानव हित के लिए दिन रात तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा वह आम पब्लिक व प्रशासन संगठनों के माध्यम से एक दूसरे से हाथ से हाथ मिला कर कार्य कर सके । संगठन की ओर से संगठन के जिला संरक्षक बंसी लाल जेलिया जिला अध्यक्ष कैलाश सिसोदिया समाजसेवी एवं बामसेफ जिला अध्यक्ष विनोद बैरवा प्रधानाचार्य राधा रमण जोनवाल संगठन जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार शुभम अशोक सिसोदिया पूरी टीम ने जाकर हर कार्यालय में स्वागत करने का प्रयास किया । कार्यक्रम उपरांत कैलाश सिसोदिया ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार और धन्यवाद प्रकट किया ।