Dark Mode
निजी बैंक से अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने 16 लाख रुपये लूटे

निजी बैंक से अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने 16 लाख रुपये लूटे

बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार एक निजी बैंक से अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने 16 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने कहा कि भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कतीरा मोड के पास एक निजी बैंक से 16 लाख रुपये लूट लिए गए।भोजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि घटना बुधवार पूर्वाह्नकरीब 10.15 बजे हुई जब पांच हथियारबंद निजी बैंक की शाखा में घुस गए। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया और 16 लाख रुपये कैश काउंटर से चार मिनट के भीतर लूट कर फरार हो गए।

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ समय बाद, बैंक कर्मचारियों में से एक ने पुलिस को फोन कर सूचित किया कि बदमाश अभी भी अंदर हैं। जब तक पुलिस पहुंची और बैंक को घेरा, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!