अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते सात लोगों को लिया चपेट में
देसूरी। कस्बे से सटे विरमपुरा सड़क मार्ग पर एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सात लोगों को चपेट में लिया।इस दौरान अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार विरमपुरा सड़क मार्ग के किनारे एक स्कूटी पर बैठे तीन सवारों व उनसे बातचीत करते अन्य दो लोगो व तीन मासूमो को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे सभी को भारी चोटे लगी।इस दौरान सभी घायलों को राहगीरों ने देसूरी अस्पताल पहुचाया।घायलों में साठ वर्षीय महिला कवर नाथ बासठ वर्षीय हुमनाथ,सायरी नाथ,चंपा देवी,मासूम नागनाथ,मासूम भवरी,मासूम लड्डू नाथ शामिल हैं।देसूरी अस्पताल पहुचने पर चिकित्सक हेमंत कुमार मेलनर्स रणजीत मारू ने प्राथमिक उपचार शुरू किया इस दौरान देसूरी पुलिस को सूचना देने पर हेड कांस्टेबल मेघाराम चौधरी, कांस्टेबल रामचंद्र अस्पताल पहुचे एव घटना की जानकारी ली।चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल साठ वर्षीय कवर नाथ को आगे रेफर कर दिया।