दिनदहाड़े अज्ञात चोर नगदी लेकर भाग
लक्ष्मणगढ़ . कस्बे के मालाखेड़ा रोड इमली वाले हनुमान मंदिर के सामने अनाज खरीद व्यापारी परमा पंजाबी ने मंगलवार सुबह अपनी दुकान खोली हुई थी। दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने गेहूं क्या भाव खरीद रहे हो। गेहूं बेचने का बहाना बनाकर दुकानदार को बातों में उलझा लिया था। इधर उसका एक साथी मोटरसाइकिल पर सवार स्टार्ट बाइक को किए हुआ खड़ा था। अज्ञात चोर ने आनन-फानन में लकड़ी की राशि रखी पेटी को उठा कर तुरंत मोटरसाइकिल पर बैठकर दोनों भाग गए । इधर दुकानदार द्वारा शोर हल्ला किया गया लेकिन अज्ञात दोनों व्यक्ति तेजी से बाइक लेकर भाग गए।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि नगद पेटी में ₹15000 लगभग रखे हुए थे। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
कस्बे में इससे पूर्व बीती रात्रि को जालूकी रोड पर अज्ञात चोरों ने इलेक्ट्रिक की दुकान की शटर को तोड़कर दुकान में रखे लगभग 4- 5 लाख रुपए के कॉपर के नए पुराने तारों को चुराकर ले गए।
थाना अधिकारी अवतार सिंह गुर्जर द्वारा मौका मुआयना कर बताया कि अज्ञात चोर व्यक्तियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।