विगत रात्रि में एक वाहन मालिक की मोटर साइकिल के पुर्जे चुरा कर ले अज्ञात चोर
देवलिया कला में विगत रात्रि में मोटर साइकिल के पुर्जे चोरी होने की धटना धटी ।जानकारी नुसार मोटरसाइकिल वाहन के मालिक अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि रोज की तरह मोटर साईकिल को घर के पीछे नोहरे में खड़ी कर दी गई थी ।रात्रि में अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल के पुर्जे ,पेट्रोल की टँकी व बैटरी सहित पुर्जे चुरा कर ले गए है ।सुबह जब बाइक लेने पहुचे तो मोटरसाइकिल से उक्त सामान गायब मिले ।पुलिस थाना भिनाय में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है ।पुलिस थाना भिनाय ने चोरो को पकड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी है ।इधर क्षेत्र में आये दिन हो रही छुटपुट चोरियों से आमजन में भय दिखाई दे रहा है तथा चोरो की पकड़ नही होने से चोरो के होसले बुलन्द होते जा रहे है ।