Dark Mode
अज्ञात वाहन ने टक्कर से एक बाईक सवार की मौत, दूसरा घायल

अज्ञात वाहन ने टक्कर से एक बाईक सवार की मौत, दूसरा घायल

बहरोड़। नेशनल हाईवे 48 पर बहरोड़ के दहमी गॉव के पास शनिवार रात को अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बहरोड़ थाने के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक कस्बे के इंदिरा कॉलोनी निवासी रोहित (19) पुत्र मुकेश कुमार और घायल सन्नी दयाल (17) पुत्र परमेश्वर दयाल इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला है। यह दोनों मोटरसाइकिल से नीमराणा की तरफ जा रहे थे। गांव दहमी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे रोहित धानक की मौत हो गई। जबकि सन्नी दयाल घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि शव के दो अुकड़े हो गए। संभावना जताई जा रही है कि किसी बड़े वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। मृतक के ऊपर से बड़ा वाहन निकलने से उसके चिथड़े हुए हैं। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!