Dark Mode
अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर - तीन घायल

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर - तीन घायल

 

रतनगढ । नेशनल हाईवे 11 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील के ग्राम पायली निवासी 20 वर्षीय विष्णु मेघवाल, 22 वर्षीय सुरेंद्र मेघवाल एवं 26 वर्षीय रुघाराम मेघवाल एक ही बाइक पर सवार होकर रतनगढ़ से अपने गांव जा रहे थे, इस दौरान नेशनल हाइवे 11 पर गांव पायली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीनो युवक घायल हो गये, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर युवक रुघाराम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!