Dark Mode
डॉ.प्रमोद सोनी का असामयिक निधन, पुत्रियों ने दी मुखाग्नि

डॉ.प्रमोद सोनी का असामयिक निधन, पुत्रियों ने दी मुखाग्नि

बीकानेर। कोठारी अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रमोद सोनी 26 जून को केदार नाथ में हृदयागति रूकने से असामयिक निधन हो गया। उनके पार्थिव देह को बुधवार को बीकानेर लाया गया तथा मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के मोक्षधाम में अंत्येष्टि की गई। उनकी पार्थिव देह को उनकी दो पुत्रियों सिमरन व नंदिका ने कंधा दिया तथा बिलखते हुए  मुखाग्नि दी । कोठारी अस्पताल सहित अनेक चिकित्सकों व स्टॉफ, स्वर्णकार समाज के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्मशान घाट व उनके निवास पहुंचकर अंतिम श्रद्धांजलि  दी।
डॉ.प्रमोद सोनी अपनी पत्नी मधुलिका, पुत्रियों सिमरन व नंदिका, साले संजय, सालेज ममता, उनके पुत्र युवराज व पुत्री चेतन्या के साथ 18 जून को उतराखंड में केदार नाथ की धार्मिक यात्रा गए थे। उन्होंने सकुशलता से गंगोत्री, यमनोत्री की यात्रा कर 25 जून को केदारनाथ पहुंचे थे। उन्होंने केदारनाथ से एक किलोमीटर दूर 19 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई कर गढ़वाल मंडल विकास निगम के रेस्ट हाउस में कमरा लेकर रात को आराम करने चले गए। दूसरे दिन सुबह उन्हें संभाला तो उनकी सांसें उड़ी हुई मिली। तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेजान बता दिया। उतराखंड पुलिस व प्रशासन के सहयोग से उनके पार्थिव देह का पोस्ट मार्टम किया गया तथा एम्बुलेंस के जरिए बीकानेर लाया गया।
उनकी अंत्येष्टि में कोठारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ.ओ.पी.श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक मनोज पांडिया, चिकित्सक डॉ. गौरव माथुर, डॉ. रोचक तातेड़, डॉ.ललित चौधरी, डॉ.सतनाम अरोड़ा, डॉ.गौरव गोम्बर, डॉ.गौरव दाधीच़, डॉ. अनिल सोबती, डॉ.सौरव अग्रवाल, डॉ. मोहम्मद शबीर,  अजीत सिंह राठौड़, पी.बी.एम. अस्पताल के बाल एवं शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.आर.के.सोनी, डॉ. प्रताप सिंह, बीकानेर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी, वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार सोनी, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन के ट्रस्टी लीलाधर सोनी, गणेश लाल सहदेवड़ा, न्यायाधीश विनोद सोनी, समाज सेवी पुखराज बुटण, हुक्मचंद कांटा,हनुमान कड़ेल, बजरंग सोनी, भारतीय जीवन बीमा निगम के पूर्व अधिकारी आर.के.सोनी, घन श्याम मांडण सहित अनेक गणमान्य लोगों, मेडिकल स्टॉफ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!