खेतड़ी में शहीद श्योराम गुर्जर की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने सचिन पायलट पर यदि कार्रवाई की तो छठी का दूध याद आ जाएगा राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा
खेतड़ी । खेतड़ी क्षेत्र के टिबा में शहीद श्योराम गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह ने की इस अवसर पर सचिन पायलट व आगंतुक अतिथियों ने शहीद वीरांगना का सम्मान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि शहीदों के कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैं उन्होंने कहां सरकार जो घोषणा करती है उन्हें पूरा भी करना चाहिए उनकी कथनी और करनी में फर्क नहीं होना चाहिए। जनता को जो हम विश्वास दिलाते हैं उनके साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए विश्वासघात के सामने कोई संत्री मंत्री नहीं टिक पाता है।
राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो सचिन पर कार्यवाही करें उन्हें छठी का दूध याद आ जाएगा
राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी ही सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि हमारी सरकार में हमारी सुनने वाला कोई नहीं है, खेतड़ी विधायक को यदि एक कॉन्स्टेबल का ट्रांसफर करवाना पड़ता है तो भी मुख्यमंत्री की सिफारिश से ही हो पाता है उन्होंने मुख्यमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि यदि उन्होंने सचिन पायलट पर अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की तो उन्हें छठी का दूध याद आ जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो मैंने पहले जो बात कही थी कि अगले विधानसभा चुनाव में इतने विधायक आएंगे कि फार्च्यून गाड़ी बैठ सकें। लेकिन वह बात भी झूठ हो सकती है शायद अब यह स्थिति है कि फार्च्यून में बैठने लायक नहीं बचेंगे।
इस अवसर पर नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, विधायक इंद्राज गुर्जर, इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर,प्रधान मनीषा गुर्जर, पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर,पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।