Dark Mode
नामकरण स्मृति पट्टिका का अनावरण

नामकरण स्मृति पट्टिका का अनावरण

सीकर। आज शहीद सरफूदीन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपराली प्रांगण में ग्राम पंचायत पिपराली द्वारा शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मृति पट्टिका अनावरण व सम्मान समारोह सरपंच संतोष मूंड की अध्यक्षता व  केशरदेव बुरड़क के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों मतएवं स्वतंत्रता सेनानी परिजनों तथा पिपराली के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की नामकरण स्मृति पट्टिका का अनावरण किया गया तत्पश्चात वीर शहीद सरफूदीन की वीरांगना,शहीद सुभाष बगडिय़ा व स्वतंत्रता सेनानी चौधरी बुधराम आर्य,नरसाराम बगडिय़ा,स्वामी गोविंद दास  वैद्य के परिजनों का शाल ओढ़ाकर कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी रमेश सैनी,ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ सारण, शहीद सरफूदीन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपराली के विद्वान् अध्यापक अध्यापिकाएं छात्र छात्राएं, पिपराली के गणमान्य नागरिक सर्वश्री ठाकुर मंगनसिंह, ओंकार बगडिय़ा,सावलमल बगडिय़ा,गणपत बगडिय़ा, मुकंद बगडिय़ा,नाहरमल लाखीवाल, रामप्रताप मूंड, मोहनसिंह आर्य, शीशपाल मूंड, सुरेंद्र मूंड उर्फ नेता,श्रवण मूंड, रामचंद्र खिवाणी, महेंद्र बिजारणियां, फूलाराम भाखर,मुकेश सिंह, ओंकार मूंड महेश मूंड आदि बड़ी संख्या में ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!