Dark Mode
किसान नेता रामकुमार बेनीवाल की मूर्ति का अनावरण

किसान नेता रामकुमार बेनीवाल की मूर्ति का अनावरण

 
तारानगर . तारानगर के गांव कालवास में एक जांटी बालाजी मंदिर प्रांगण में दिवंगत भामाशाह रामकुमार बैनीवाल की धर्मपत्नी चंद्रावली देवी के सानिध्य में आयोजित मूर्ति अनावरण समारोह के अध्यक्ष नरेंद्र बुडानियां विधायक तारानगर एवं मुख्य अतथि राहुल कस्वां सांसद चूरु सहित समारोह में उपस्थित विशिष्ठ अतिथि एवं वक्ता महंत आनंद गिरी महाराज (जिगासरी धाम), दलीप सिंह पूनियां सेवा निवृत कॉलेज प्राचार्य, महावीर पुनियां भाजपा नेता, जयसिंह मेघवाल, कुंदनमल बाबल, महावीर भाम्भू, मेजर रामकुमार कस्वां, आरएलपी नेता लालचंद मूंड सरदारशहर, ताराचंद सहारण, मोहर सिंह ज्याणी, चानणमल कुलड़िया आदि ने दिवंगत किसान नेता बैनीवाल के साथ अपने सांझा किए सामाजिक व राजनितिक अनुभवों पर प्रकाश डालते उन्हें याद किया वहीं जाट विकास संस्थान तारानगर ने बैनीवाल द्वारा जाट भवन तारानगर के निर्माण के लिए दान दी गई भूमि के सहयोग को समाज के लिए ऐतिहसिक दान बताया। मेहमानों के स्वागत की श्रंखला में आयोजक परिवार के दरियासिंह बैनीवाल ने समारोह के अध्यक्ष बुड़ानियां काे साफा पहनाया वहीं मुख्य अतिथि बने सांसद राहुल कस्वां का नरेन्द्र बु़डानियां ने साफा पहनाकर स्वागत किया किया तो पांडाल तालियों से गूंज उठा। बुड़ानियां ने अपने स्वागत भाषण में बैनीवाल के साथ कॉलेज में बिताए दिनों को याद करते हुए उन्हें हर समस्या के समाधान की कुंजी बताते हुए कहा कि बैनीवाल ने सदा जनहित की वकालत की, उनकी कार्यशैली को कभी भुलाया नही जा सकता। इस अवसर पर बु़डानियां ने राज्य सरकार के जनहित के कार्यों की भी जानकरी दी।  इसी क्रम में राहुल कस्वां ने कहा कि सरकारी योजनाएं चाहे राज्य स्तर की हों या केन्द्र स्तर उन्हें कामयाब बनाने में जमीनी कार्यकर्तओं की अहम भूमिका रहती है और उस भूमिका में बैनीवाल हमेशा बढचढ कर भाग लेते थे वहीं समाजसेवा में उनके योगदान को क्षेत्र के लोग हमेशां याद रखेंगे। समारोह में बेनीवाल की पुत्र वधू दर्शना देवी ने मेहमानों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय राम कुमार बैनीवाल की भामाशाही प्रवर्ती को जारी रखते हुए उनके नाम से चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया जाएगा और उसी के द्वारा उनके जन्म एवं पुण्य तिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष इसी मंदिर प्रांगण में सामाजिक सरोकार के लिए प्रतिवर्ष 2 कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा के विकास के लिए क्षेत्र के जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिए जाने का कार्यक्रम बनाया जाएगा। बंसी राम कस्वां व रमेश कुमार बेनीवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!