Dark Mode
उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 12 गुना तक ज्यादा बारिश

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 12 गुना तक ज्यादा बारिश

दो दिनों में 8 राज्यों के 33 लोगों की मौत, हिमाचल में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट


दिल्ली . कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून लगभग पूरे उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में पहुंच गया है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 24 घंटे में सामान्य से 2 से 12 गुना तक अधिक बारिश हुई है।

सोमवार को मानसून पंजाब और गुजरात में और आगे बढ़ा। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा। अगले 24 घंटे में 24 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

दो दिन में बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाओं से आठ राज्यों में 33 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 9 हिमाचल प्रदेश में, 6 मुंबई में, 6 राजस्थान में, 2-2 हरियाणा और पंजाब में हुईं।

मंगलवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में उफनती नदी में 16 और 17 साल के भाई-बहन बह गए। छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में करंट लगने से 1 महिला की जान गई है।

हिमाचल के मंडी जिले में 48 घंटे में भूस्खलन की दो घटनाएं हुईं। इसके चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 दो जगहों पर घंटों बंद रहा।

इस रूट पर लगा जाम 20 घंटे बाद खुला। अब भी यहां 150 रोड बंद हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!