गेहूं स्टॉक सीमा की घोषणा अद्यतन करें
कोटा । केन्द्र सरकार द्वारा 31 मार्च 2024 तक के लिये गेहूँ की स्टॉक सीमा का निर्धारण किये जाने के उद्देश्य से समस्त स्टॉक होल्डर्स, स्थानीय व्यापारियों एवं एजेंसियों के पास उपलब्ध गेहूँ के स्टॉक का इन्द्राज URL :https://evegoils.nic.in/wsp/login पर रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी एण्ड पासवर्ड के माध्यम से स्टॉक की घोषणा जाएगी। जिला रसद अधिकारी पुष्पा हरवानी ने बताया कि लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर गेहूँ के स्टॉक सीमा की घोषणा नियमित रूप से अद्यतन करवाया जाना सुनिश्चित करें। स्टॉक सीमा की घोषणा नियमित रूप से नहीं किये जाने पर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।